Sunday, 31 January 2016

A Tip Of Rs 20

एक बार लगभग 10-12 साल की उम्र का एक छोटा सा लड़का एक रेस्टोरेंट में पहुँचा और एक टेबल पर जाकर बैठ गया। एक वेटर उसके पास आकर उससे पूछा- “आप क्‍या लेंगे सर !“

लड़के ने वेटर से पूछा “एक सैंडविच के कितने रूपये होंगे?“

“100 रूपये।” वेटर ने जवाब दिया।

उस छोटे लड़के ने अपना पर्स निकाला और वेटर से थोड़ा छिपाते हुए कुल पैसे गिनने लगा। शायद उसके पास पैसे कुछ कम थे इसलिए उसने वेटर से फिर से पूछा कि “क्‍या इससे थोड़ा सस्‍ता सैंडविच नहीं है?”

वेटर को लगा कि लड़के के पास कोई ज्‍यादा पैसे नहीं है। इसलिए उसने थोडा कठोर तरीके से लापरवाही भरे अंदाज में कहा “है सर  हमारे पास 80 रूपये वाला सैंडविच भी है।“

लड़के ने वेटर से कहा “ठीक है। आप मेरे लिए 80 रूपये वाला सैंडविच ही ले आईये।“

वेटर ने सैंडविच और उसका बिल दोनों, लाकर उस लड़के के टेबल पर सर्व कर दिया। लड़के ने सैंडविच खाया और केशियर को पेमेंट करके चला गया।

कुछ देर के बाद वही वेटर उसी टेबल को साफ करने के लिए आया, तो उसने उस टेबल पर एक स्लिप और 20 रूपये का नोट रखा हुआ देखा। वेटर ने जब उस स्लिप को पढ़ा तो उस स्लिप पर लिखा हुआ था कि “सर  यह आपकी टिप है।“

Moral Of The Story

अक्‍सर हमारे जीवन में भी ऐसी घटनाऐं होती हैं क्‍योंकि हम किसी के बारे में जैसा सोंच रहे होते हैं, वास्‍तव में वैसा होता नहीं है। इस छोटी सी कहानी में वेटर को जब ये लगा कि लड़के के पास ज्‍यादा पैसे नहीं है, तो उसके बाद करने का अन्‍दाज ही बदल गया, क्‍योंकि उसे लगा कि उसे लड़के से कोई टिप मिलने वाली नहीं है, जबकि लड़का वास्‍तव में इसीलिए थोड़ा सस्‍ता सैंडविच चाहता था, ताकि वो वेटर को कुछ टिप दे सके।


No comments:

Post a Comment