Wednesday, 1 June 2016

Best Comedian Razak Khan Passed Away By Heart Failure

बॉलीवुड का सबसे जानदार कॉमेडियन रज़्ज़ाक खान की आज दिल का दौरा पड़ने से मौत  गई । बॉलीवुड ने एक बहुत बढ़िया कॉमेडियन आज खो दिया भगवान् उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे । 
आज दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे उनको दिल का दौर पड़ा और उन्हे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया । 
उन्होंने अपने २५ साल के फिल्मी सफर में करीब १०० फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उनका काम सराहा गया । फिल्म चाहे हिट रही या फ्लॉप रही पर उनकी अदाकारी सदा ही हिट रही है । ऐसे कलाकार हमेशा सिने प्रेमियों के दिलों में ज़िंदा रहेंगे । 
उनका नाम रज़्ज़ाक खान शायद ही कोई जानता होगा , वह अपने फ़िल्मी नामों से ज्यादा पहचाने जाते थे । दुनिया उन्हे लकी चिकना , केशव, मानिकचन्द, फेंकू, बाबू बिसलेरी, पोपटवला , आदि नामों से ज्यादा  है । 
उनका अंतिम संस्कार कल नरिालवादि कब्रिस्तान में शाम ४ बजे संपन्न होगा ।